SEEDS

शिव नंदी सुगंध 4 (1121/P10)

– फसल अवधि 140 से 145 दिन
– दाना अधिक लंबा
– महीन घरेलू वह विदेशी बाजार में मांग अधिक
– खाने में अच्छी
– अच्छा बाजार भाव

शिव नंदी सुगंध 5 (2511)

फसल अवधि 125 से 130 दिन, दाने की लंबाई अधिक बासमती वर्ग से अच्छी उपज देने वाली इस प्रजाति में व्यास अधिक, तना मजबूत व पति चौड़ी होती हैं |

शिव नंदी पूसा बासमती 1(PB1)

फसल अवधि 140 से 145 दिन, इस प्रजाति में तुड(सिंकुर) होता है | इसलिए इसे तुडल बासमती वह मुछड़ बासमती भी कहा जाता है | दाना लंबा व सुगंधित होता है घरेलू बाजार में इस प्रजाति की मांग सदैव अच्छी रहती है |

शिव नंदी पूसा बासमती 1509

फसल अवधि 115 से 120 दिन, दाना अधिक लंबा, महीन में चमकदार, समय से रोपाई करनी चाहिए | खाने में अच्छी व अच्छा बाजार भाव, अधिक प्रचलित प्रजाति |

शिव नंदी पूसा 1718

अवधि 140 से 145 दिन, गाना अधिक लंबा, महीन, अच्छा बाजार भाव नवीनतम प्रजाति |

शिव नंदी शरबती

फसल अवधि 105 से 110 दिन, दाना पतला वह लंबा, लागत कम, बाजार में सदैव अच्छी मांग वाली प्रजाति है |

शिव नंदी बलराम

फसल अवधि 105 से 110 दिन, दाना छोटा सवर्णा मंसूरी जैसे चमकदार, व्यास (कल्ले) अधिक, तना मजबूत, पत्तियां चौड़ी, अच्छी उपज व अच्छा बाजार भाव |

शिव नंदी गोल्ड

फसल अवधि 130 से 135 दिन, BPT वर्ग की इस प्रजाति का दाना सुपर फाइन, व्यास अधिक, तना मजबूत, चौड़ी पत्ती, बाली में दाने की संख्या अधिक, अच्छी उपज |

धान की अन्य प्रजातियां :-

BPT-5204, MTU-7029, सूरज-52, NDR-359, पंत-12 आदि

शिव नंदी गेहूं बीज की प्रजातियां

PBW-343, 550, 154, 224,590, उन्नत-550, HD-2967, 3086, 3226, K-9423, शिव नंदी KRL-210, DBW-187(करण वंदना), DBW-222, DBW-303, RAJ-4037, WH-1747, HUW-234, 468
गेहूं बीज की विस्तृत श्रंखला सर्टिफाइड, फाउंडेशन व संशोधित वर्ग में उपलब्ध |

शिव नंदी उर्दू PU-31

शिव नंदी PU-31 उर्द का दाना काला मध्यम आकार का व चमकदार होता है | इसके पौधे की ऊंचाई समानता व प्रति पौधा फलियां अधिक होती हैं | 75 से 80 दिन वाली इस प्रजाति की फसल जायद व खरीफ दोनों समय ली जा सकती है |

शिव नंदी उर्द शेखर 2

शिव नंदी शेखर 2 उर्द का दाना भूरा हरा मध्यम आकार का होता है | इसके पौधे की ऊंचाई सामान्यता व प्रति पौधा फलियां अधिक होती हैं | 80 से 85 दिन वाली इस प्रजाति की फसल जायद व खरीफ दोनों समय ली जा सकती है |

शिव नंदी SML 668 मूंग

शिव नंदी SML 668 मूंग की अवधि 70 से 75 दिन धाना हरा बढ़ावे चमकदार होता है | प्रति पौधा फलियों की संख्या अधिक होती है | ज्यादा उपज देने वाली प्रजाति है |

शिव नंदी PDM 139 मूंग

मूंग PDM 139 की फसल अवधि 65 से 70 दिन होती है | अधिकतम एक समय पकने वाली इस प्रजाति में फलियों की संख्या अधिक दाना मध्यम आकार का हरा चमकदार होता है | अच्छे उत्पादन के साथ यह प्रजाति खाने में भी अधिक पसंद की जाती है |

शिव नंदी पीली सरसों B-9

B-9 कम समय (100 से 105) दिन में पक कर तैयार होने वाली प्रजाति है | दाना मध्यम आकार का आकर्षक पीला होता है | पौधे की ऊंचाई 100 से 120 सेंटीमीटर, 15 से 20 प्राथमिक शाखाएं, फली में दानों की संख्या 12 से 14 प्रति फली, तेल की मात्रा 41 से 42% व पैदावार अच्छी होती है |

शिव नंदी पीली सरसों पितांबरी

शिव नंदी पीली सरसों पितांबरी 115 से 120 दिन में पक कर तैयार होने वाली प्रजाति है | दाना मध्यम आकार का आकर्षक पीला होता है | पौधा घना व उचाई 90 से 100 सेंटीमीटर, 12 से 14 सहायक शाखाएं, फलियां मोटी व प्रति शाखा फलियों की संख्या 18 से 20, प्रति फली दानों की संख्या 35 से 40, अधिक पैदावार, तेल की मात्रा 42-44% होती है |

शिव नंदी पीली सरसों झुमका

पीली सरसों झुमका 115 से 120 दिन में पक कर तैयार होने वाली प्रजाति है | दाना मध्यम आकार का आकर्षक पीला होता है | पौधे की ऊंचाई 120 से 135 सेंटीमीटर, इसकी मुख्य शाखाओं में फलियों की संख्या 45 से 55, सहायक शाखाओं की संख्या 15 से 20, सहायक शाखाओं में फलियों की संख्या प्रति शाखा 14 से 18, प्रति फली दाने की संख्या 45 से 50, फलियां मोटी व लंबी, पौधे का व्यास अधिक, तेल की मात्रा 42 से 44% होती है |

मुख्य विशेषताएं :- इस प्रजाति का उत्पादन अधिक व फलियाॅं तने व शाखाओं पर नीचे की तरफ उल्टी होती हैं |

शिव नंदी काली सरसों गिरिराज

काली सरसों गिरिराज की फसल अवधि 130 से 140 दिन, दाना काला मध्यम आकार का होता है | पौधे घने, उचाई 5 से 6 फीट, प्राथमिक व द्वितीयक शाखाएं अधिक, फली में दाने की संख्या 18 से 20, अच्छी उपज क्षमता वाली यह प्रजाति रोग अवरोधी है |

शिव नंदी SSG NS-909 (मल्टीकट सफेद)

शिव नंदी SSG NS-909 बार-बार कटाई वाली चरी की प्रजाति है | इसका बीज का दाना मध्यम आकार का सफेद चमकदार होता है | इस प्रजाति की पहली कटिंग बुवाई के 45 से 50 दिन पर की जा सकती है | अधिक कटिंग वाली इस प्रजाति का चारा पशुओं के लिए स्वादिष्ट होता है |

उपलब्ध अन्य प्रजाति:- NS-911(सफेद), NS-909 स्टार व सिंगल कटिंग ज्वार |

शिव नंदी बरसीम जूसी नंबर 10

शिव नंदी वसीम जूसी नंबर 10 की पहली कटाई बुवाई के 45 से 50 दिन पर की जा सकती है | अधिक कटिंग देने वाली इस प्रजाति का चारा अधिक प्रोटीन युक्त व स्वादिष्ट होता है |
उपलब्ध अन्य प्रजातियां:- वरदान, इंपोर्टेड |

शिव नंदी मटर P-89

शिव नंदी मटर P-88 की प्रथम चौड़ाई 75 से 80 दिन में हो जाती है | इसके प्रति पौधा अधिक फलियां व फलियों में दाने की संख्या 8 से 12 होती है | इसकी हरी मटर का दाना मीठा व चमकदार होता है | पली-बढ़ी व आकर्षक होने के कारण अच्छा बाजार भाव मिलता है |

शिव नंदी रचना मटर

सफेद मटर वाली यह प्रजाति मध्यम व पूर्व उत्तर प्रदेश में अति लोकप्रिय है | इसमें वनस्पतिक बढ़वार अधिक होती है | यह सरसों व मसूर के साथ सहफसली भी की जाती है |बहु उपयोगी होने के कारण इसका बाजार भाव अच्छा होता है..